फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम दरबार में पहुंची जिले की समस्या, जल्द होगा निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर । नगर क्षेत्र में विंध्याचल को जोड़ने वाले अंडर पास मार्ग पर जल जमाव और जनता की समस्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में लखनऊ पहुंच गई। भाजपा नेता मनोज श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान नगर के नटवा एवं दूधनाथ रेलवे पुल के नीचे जलजमाव तथा विभिन्न सड़कों की दुर्दशा से अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने सीएम से कहा कि एक तरफ विंध्य कॉरिडोर का निर्माण कर भक्तों को आकर्षित करने का काम किया जा रहा है वहीं कई फीट जल जमाव के चलते वाहनों का गुजरना बंद हो जाता हैं । वाहन के साइलेंसर में अक्सर पानी जाने से चार पहिया वाहन के जहां तहां खड़े होने से जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है । कहा गया कि मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि नगरवासियों के इस समस्या का समाधान अविलंब होगा। सीएम से मुलाकात करने वालों में सांसद रामशकल, राजबहादुर , मनोज श्रीवास्तव, केशव तिवारी एवं संजय पटेल साथ में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें