फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों ने किया पुलिस को कुचलने का प्रयास

Mon, 30 Jan 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
जीप पलट जाने से इसमें सवार लगभग 30 लोग घायल हो गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
इलाहाबाद मिर्जापुर मार्ग पर जिगना थाने के पास पुलिस ने शनिवार को दो पिकअप रोकने की कोशिश को तो चालकों ने उसे कुचलने का प्रयास किया। पीछा करने पर वे वाहनाें को छोड़ कर भाग निकले। पिकअप से 16 पशु बरामद हुए, जिसमें एक मृत था।  गुडवर्क की क्रेडिट लेने के लिए दोनों थानों की पुलिस में भी काफी देर तक नोकझोंक होती रही। पशुओं को ग्रामीणों को सौंप दिया गया। अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया। 

जिगना पुलिस को शनिवार की रात सूचना मिली कि पशु तस्कर दो वाहनों से पशुओं को वध के लिए बिहार ले जाने वाले है। सूचना मिलते ही पुलिस ने रात करीब 11 बजे थाने के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच दो पिकअप आते हुए दिखाई दी। रूकने का इशारा किया तो चालकों ने वाहन का स्पीड बढ़ाते हुए सामने खड़े पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने सौ नंबर पुलिस व गैपूरा चौकी इंचार्ज अश्वनी त्रिपाठी के साथ जब वाहन का पीछा किया तो तस्कर कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन की तलाश कराई तो उसमें से 16 वाहन बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि एक के ऊपर एक पशु लादे गए थे। अधिकांश पशुओं को बेहोशी की हालत में बाहर  निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें