फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शव दाह करने गया व्यक्ति स्नान के दौरान गंगा में डूबा

विज्ञापन
नरायनपुर गंगा घाट पर लोगों की लगीं भीड़, स्रोत संवाद
विज्ञापन
नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के रैपुरिया श्मशान घाट पर सोमवार की दोपहर दाह संस्कार में आए राजबली पटेल (40) गहरे पानी में जाने से डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

अदलहाट थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव निवासी जिऊत पटेल की मौत होने पर परिवार और गांव के लोग सोमवार की दोपहर दाह संस्कार करने के लिए अदलहाट थाना क्षेत्र के रैपुरिया घाट पर गए थे। मदनपुरा गांव निवासी राजबली पटेल शव दाह के दौरान ही वहीं पर बगल में बने सीढ़ी पर स्नान करने गया। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। वहां पर मौजूद लोग उसको बचाते तब तक वह पानी में डूब गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मदनपुरा गांव के लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई। पूरा गांव रैपुरिया घाट पर पहुंचे। मृतक के चार बच्चे हैं। चौकी इंचार्ज नरायनपुर अजय कुमार मिश्रा ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन की जा रही है। अदलहाट थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि खोजबीन के लिए एसडीआरएफ को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें