फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घर के लोग गए थे बाहर, युवक ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। हाजीपुर गांव में मंगलवार की शाम पंखे के हुक में गमछे के सहारे लगे फंदे से लटककर एक युवक ने जान दे दी। उसके भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हाजीपुर गांव निवासी जय प्रकाश (30) बीमार चल रहे थे। बुधवार को दोपहर बाद मां शांति देवी कुछ काम से गांव में गई हुई थीं। जय प्रकाश की पत्नी आरती छठ पूजा के समय से ही अपने मायके चंदौली जिले के खुरुहजा गांव गई थीं। भाई अपनी पत्नी के साथ धान की कटाई करने सिवान में गया था। घर में अकेले मौजूद जय प्रकाश कमरे में गए और हुक में लगे पंखे को नीचे उतारकर उसमें गमछे के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। जब मां गांव से कुछ देर बाद घर लौटीं तो पुत्र फंदे से लटका दिखा। मां रोने लगीं। चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोग पहुंच गए और युवक को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। भाई श्याम बिहारी ने बताया कि जय प्रकाश बीमारी के चलते कुछ साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। थानाध्यक्ष अदलहाट अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि फंदे से लटककर युवक की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें