फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुराने घाटों का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने मंगलवार को प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया। इस दाैरान उन्होंने नए घाटों के निर्माण तथा पुराने घाटों के सुंदरीकरण के लिए सभासदों से चर्चा की।
विज्ञापन

घाटों के सुंदरीकरण के लिए संबंधित विभाग को शीघ्र ही प्रस्ताव भेजने पर बनी। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नगर के कचहरी घाट, बरिया घाट, ओलियर घाट, बदली घाट, पक्का घाट, नारघाट, बाबा घाट, दाऊजी घाट, गंगाराम घाट, संकटा घाट, गऊ घाट, गैबी घाट, मलाही घाट, चौबे घाट, खंडवा वाला घाट एवं ओझला पुल क्षेत्र के घाट—विंध्याचल दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं तथा स्थानीय नागरिकों के लिए प्रमुख केंद्र हैं। कई घाट बदहाल है।
इनके सुंदरीकरण से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि नगर की ऐतिहासिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा। उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, सीढ़ियों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा पर चर्चा की गई। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष रूपेश यादव, सभासद राधेश्याम गुप्ता, नीरज गुप्ता, शरद, अमित मिश्रा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें