फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथेड़ा प्रीमियर लीग : सोनगढ़ा, हथेड़ा व राजपुर की टीम अगले चक्र में

विज्ञापन
विज्ञापन
। क्षेत्र के हथेड़ा गांव स्थित बिरसा मुंडा ग्राउंड पर आयोजित हथेड़ा प्रीमियर लीग 2026 टेनिस बाॅल क्रिकेट टूनामेंट के लीग मैच में मंगलवार को तीन मैच खेले गए। इसमें सोनगढ़ा, हथेड़ा, राजपुर की टीम ने मैच जीतकर लीग के अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला मैच सोनगढ़ा व अहुगी कला के बीच खेला गया। इसमें सोनगढ़ा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 85 रन बनाए। जवाब में उतरी अहुगी कला की टीम 55 रन पर सिमट गई। दूसरा मैच लोहरौव व आरके इलेवन के बीच खेला गया। इसमें लोहरौव की टीम निर्धारित आठ ओवर में 70 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरके इलेवन हथेड़ा की टीम ने सात विकेट खोकर 71 रन बनाकर मैच को जीत लिया। तीसरा मैच अहुगी कला व राजपुर के बीच खेला गया। इसमें अहुगी कला की टीम निर्धारित ओवर में 60 रन बनाए। जवाब में उतरी राजपुर की टीम ने 61 रन बनाकर मैच को जीत लिया। मैच में अंपायर प्रमोद पांडेय व अमित दुबे रहे। स्कोरिंग धीरज कोल ने की। कमेंटी जगदीश विश्वकर्मा ने की। इस दौरान राजेंद्र उपाध्याय, देवेंद्र दत्त तिवारी, अनिल कोल, जनार्दन कोल, वीरेंद्र कोल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें