फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: निकाय चुनाव में थमा प्रचार का शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के निकायों में मंगलवार की शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम गया। अब 11 मई को होने वाले मतदान में उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। जिले के चार निकायों में अध्यक्ष व 100 वार्डों के सभासद पद के लिए 11 मई को मतदान होगा। इसके बाद 13 मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन

जिले में मिर्जापुर, चुनार, अहरौरा में नगर पालिका व कछवां नगर पंचायत में दूसरे चरण में चुनाव है। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में 38 वार्ड, चुनार व अहरौरा में 25-25 वार्ड हैं। नगर पंचायत कछवां में 12 वार्डों में चुनाव होना है। मिर्जापुर नगर पालिका में 217319 मतदाता हैं। इनमें 117556 पुरुष व 99763 महिला मतदाता शामिल हैं। मिर्जापुर में अध्यक्ष पद के लिए 12 नामांकन हुए थे। एक दावेदार के नाम वापस ले लिया था। अब अध्यक्ष पद के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। नगर पंचायत कछवां के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के 38 वार्डों के सभासद पद के लिए 276 लोगों ने नामांकन किया था। इनमें से 18 ने नाम वापस ले लिया था। अब मैदान में वार्ड सभासद पद के लिए 258 उम्मीदवार रह गए हैं।
नगर पंचायत कछवां के वार्ड संख्या आठ तिवारियान वार्ड से सभासद पद के लिए नामांकन करने वाले निर्दलीय उम्मीदवार सचिन ने अपना नामांकन वापस लिया है। अन्य किसी ने नाम वापस नहीं लिया। नगर पालिका परिषद चुनार में कुल मतदाता 34764 हैं। इनमें 18164 पुरुष व 16600 महिला मतदाता शामिल हैं। अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी प्रकार अहरौरा नगर पालिका में कुल मतदाता 20753 हैं। इनमें 10832 पुरुष व 9921 महिला मतदाता शामिल हैं। अहरौरा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें