नगर के मोची टोला स्थित जामा मस्जिद में मंगलवार को आग लगने की घटना के दूसरे दिन बुधवार को भी पुलिस सतर्क रही। मस्जिद का पूरा इलाका छावनी में तब्दील रहा। गिरफ्तार पांच आरोपियों को मंगलवार की शाम को जेल भेजा गया था।
स्थानीय थाना क्षेत्र के मोची टोला मोहल्ले में स्थित जामा मस्जिद में मंगलवार की भोर में पौने तीन बजे आग लग गई थी। जिसमें मस्जिद के अंदर रखी सामग्री जल गई थी। इस माममे में आरोपी रंजीत सेठ निवासी मोची टोला, रोहित गुप्ता निवासी टेकौर, गणेश उर्फ कृष्णा निवासी गोला बाजार, प्रिंस मौर्या निवासी सद्दूपुर व रोशन निवासी गोला बाजार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। क्षेत्राधिकारी मड़िहान शिखा भारती बुधवार को भी चुनार पहुंची। घटना स्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल विजय शंकर सिंह संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त करते रहे। मस्जिद के बाहर मड़िहान प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्र, संतनगर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात रहा। संवाद