फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में मिर्जापुर के दो खिलाड़ी करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल तैराकी में मिर्जापुर के दो खिलाड़ी उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 30 नवंबर से पांच दिसंबर तक दिल्ली में 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय तैराकी प्रतियोगिता होगी। बुधवार को प्रदेशीय क्रीड़ा संस्थान अयोध्या की ओर से जारी सूची में हरिओम निषाद व जैयलाल श्रीवास्तव के शामिल हैं। मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ने बताया कि चुनार के श्रीशिवाजी नेशनल इंटर काॅलेज हासीपुर के कक्षा 9 के छात्र गांगपुर गांव निवासी हरिओम निषाद चुनार के ईश्वर पट्टी गांव में अपने मामा अंतरराष्ट्रीय तैराक नंदलाल निषाद के घर रहकर पढ़ाई करता है। मामा से ही हरिओम ने तैराकी के गुर सीखे। हरिओम अंडर -14 वर्ग में भाग लेंगे। हरिओम निषाद ने 2023 में भुनेश्वर में आयोजित सब जूनियर नेशनल तैराकी में यूपी की टीम से प्रतिभाग किया था। दूसरे तैराक पीडीएनडी इंटर काॅलेज चुनार में 12 वीं का छात्र चुनार रेलवे स्टेशन निवासी जैयराम श्रीवास्तव है। वह अंडर-19 में यूपी की टीम से हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेकानंद द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह, प्रकाश, प्रवीण कुमार सिंह, ओम प्रकाश, संतोष शुक्ला, चंद्रजीत, विवेक सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें