फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को लहूलुहान कर बदमाशों ने बाइक छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। चुनार थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ दरी की चढ़ाई पर बुधवार की रात बदमाशों ने एक युवक की पिटाई कर बाइक, मोबाइल व रुपये छीन लिए। घायल युवक दरबान निवासी एक बाइक सवार की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचा। अस्पताल पहुंचाने वाले युवक ने घायल युवक के परिजनों को फोन कर हादसे की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

रिस्तेदारों ने बताया कि घायल युवक का नाम सोनू कुमार (23) निवासी बजवा बाजाहूर थाना चुनार है। वह जेसीबी चलाने का काम करता है। शाम को साढ़े सात बजे के करीब रिश्तेदारी में मड़िहान थाना क्षेत्र के दरबान गांव जा रहा था। सिद्धनाथ चढ़ाई चढ़ते ही बदमाशों ने लाठी से हमला कर दिया। बदमाशों ने उसका मोबाइल, बाइक, पाकेट में रखे रुपये लूट लिए। घायल जेसीबी चालक ने राहगीर एक बाइक सवार को किसी तरह रोका और सहायता मांगी। अस्पताल पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर होने पर मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें