फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अराजक तत्वों ने मंदिर से प्रतिमाएं निकाल कर नदी में फेंकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। गांव मदारपुर के बगीचे में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से शिवलिंग, नंदी और राधा-कृष्ण की प्रतिमाएं सोमवार की देर शाम अराजक तत्वों ने उखाड़ कर नदी में फेंक दीं। पुलिस ने नदी में प्रतिमाओं की खोजबीन कराई तो राधा-कृष्णा की खंडित प्रतिमा मिल गई। अन्य दोनों प्रतिमाओं की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के मदारपुर खंड के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि सोमवार देर शाम को तीनों प्रतिमाएं गायब थीं। सूचना पर मंगलवार सुबह पुलिस पहुंची। इसके बाद प्रतिमाओं की खोजबीन शुरू हुई। आशंका होने पर गोताखोर बुलवाकर नदी में तलाश कराई गई तो राधा-कृष्ण की खंडित प्रतिमा मिली। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग मंदिर के आसपास भेड़ बकरी चराते रहते हैं। मना करने पर झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि घटना की जांच के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें