फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो बाइकों की टक्कर में मामा की मौत, भांजी समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विसुंदरपुर के पास सोमवार को दोपहर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में घायल चार लोगों को पुलिस ने एंबुलेंस से ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

काशी सरपति गांव निवासी श्रद्धा (15) पिछले तीन साल से अपने मामा के घर देहात कोतवाली के नौहा गांव में रहकर पढ़ती है। वह ऑटो से स्कूल जाती-आती है। सोमवार को सुबह वह ऑटो से स्कूल गई थी। दोपहर में छुट्टी होने पर श्रद्धा अपने मामा अंकित सरोज (21) के साथ बाइक से घर लौट रही थी। रास्ते में शहर कोतवाली क्षेत्र के विसुंदरपुर के पास सामने से आ रहे दूसरे बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फतहां चौकी पुलिस घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर ले गई। जहां डाॅक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। घायल श्रद्धा और दूसरी बाइक पर सवार कछवां के चड़िया गांव निवासी दुर्गेश (20) और आशीष (22) का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें