फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: न्यूनतम तापमान आठ से 7 डिग्री पहुंचा, सुबह दृश्यता शून्य होने से वाहन रेंगते नजर आए

विज्ञापन
कोहरे के बीच पटेहरा में हेड लाइट के सहारे सड़क पर गुजरती रोडवेड बस।-संवाद।
विज्ञापन
- नौ बजे के बाद दिखे सूर्य, धुंध के चलते धूप रही बेअसर
विज्ञापन


मिर्जापुर। लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलती दिख रही है। मंगलवार को एक डिग्री न्यूनतम पारा लुढ़क गया। इससे लोगों की कंपकंपी छूट गई। दो दिन की राहत के बाद फिर से कोहरे का असर दिखा। बीती रात हुआ कोहरा सुबह 9:00 तक छाया रहा। दृश्यता शून्य होने से सड़कों पर वाहन हेडलाइट के सहारे रेंगते दिखे।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम 19 और न्यूनतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़क गया। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो हर तरफ कोहरा ही दिखा। हालांकि सुबह नौ बजे बाद सूर्य के दिखने से कोहरे से राहत मिली। लेकिन बादल और धुंध के चलते धूप बेअसर रहा। रात से लेकर सुबह तक कोहरे से दृश्यता लगभग शून्य रही, इससे वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। कोहरे से ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ, स्टेशनों पर ट्रेन का इंतजार करने वालों को ठंड झेलनी पड़ी। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो रवि शंकर सिंह व तकनीकी अधिकारी मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। तापमान न्यूनतम आठ डिग्री से सात सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके चलते गलन बनी रहेगी। सुबह शाम कोहरा की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन





इनसेट
घने कोहरे से सरसों, आलू, मटर, चना और मसूर की फसल प्रभावित
हलिया। कई दिनों तक कोहरे से हलिया ब्लॉक में फूल वाली फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। सरसों, आलू, मटर, चना, मसूर आदि फसलें प्रभावित हो रही हैं। मंगलवार को शीतलहर और घने कोहरे से मजदूरों को परेशानी हुई। दोपहर के बाद हल्की धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन शाम होते ही लोग फिर से घरों में दुबक कर राहत पाने की कोशिश में रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें