फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने ईओ के विरुद्ध पालिका कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। भवन मानचित्र स्वीकृति की लंबित पड़ी फाइलों का निस्तारण न होने, भवन नामांतरण की प्रक्रिया में सुनवाई न किए जाने सहित वार्डों में सफाई और पेयजल समस्या का समाधान न किए जाने पर शनिवार को सभासदों ने पालिका कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभासदों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पहुंचे पालिकाध्यक्ष ने जल्द ही समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जन समस्याओं का समय से निस्तारण न किए जाने के मामले को लेकर शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे लामबंद सभासद पालिका कार्यालय पहुंचे। मौके पर अधिशासी अधिकारी तथा जिम्मेदारों के उपस्थित न होने पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन करने लगे तथा नारेबाजी भी की। सभासदों का आरोप है कि वार्ड के अंदर नागरिकों की कई आवश्यक तथा जरूरी समस्याएं मौजूद है जिनका निस्तारण नहीं किया जा रहा है। जिम्मेदार मौके पर मौजूद ही नहीं रहते हैं। जब भी पालिका कार्यालय समस्याओं को लेकर लोग पहुंचते हैं तब टालमटोल कर उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है। पालिका की जिम्मेदार अधिशासी अधिकारी गायब ही रहती हैं जिसको लेकर सभासदों में आक्रोश है। सभासदों के हल्ला मचाने पर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष गुलाब मौर्य ने सभासदों को शांत कराकर जल्द ही समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के सभासद इरशाद आलम, आनंद कुमार, कृष्ण कुमार तिवारी, बेचूलाल, रामचंद्र सहित दर्जनों सभासदों ने अधिशासी अधिकारी पर कार्यो में शिथिलता बरतने तथा जनसमस्याओं का निस्तारण न कर नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। सभासदों का आरोप है कि संचारी रोग नियंत्रण संबंधी शासन के निर्देशों का भी धरातल पर पालन नहीं कराया जा रहा है। वार्डों में गंदगी का अंबार है। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र पंजीयन तथा अन्य प्रमाण पत्र जारी करने में भी सजगता नहीं दिखाई जा रही। प्रदर्शनकारी सभासदों ने चेतावनी दी है कि समय रहते समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो अनवरत धरना प्रदर्शन को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें