फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बाइपास त्रिमोहानी नरायनपुर के पास दो वर्ष से बंद पड़े अधूरे रेलवे ओवर ब्रिज पर शनिवार को सुबह छह बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गयी। निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का कार्य बंद है। दोनों तरफ के वाहन पुल पर एक ही तरफ से आ जा रहे थे। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के भभुआर गांव निवासी 60 वर्षीय वंशनरायन यादव पुत्र दुर्गा यादव घर से दूध दुहाने नरायनपुर की ओर साइकिल से जा रहे थे। वह ओवर ब्रिज पर पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चौकी इंचार्ज नरायनपुर संजय सिंह मौके पर पहुंच कर शव को हटवाया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों मे शोक व्याप्त हो गया। उधर ग्रामीण, पुलिस चौकी नरायनपुर पर जुट गए। नरायनपुर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चुनार स्थित मर्चरी हाऊस को भेज दिया।
वंशनरायन यादव को चार पुत्र और एक पुत्री है। इसमें दो पुत्र और एक पुत्री की शादी कर दिए थे। दूसरे नंबर के पुत्र की शादी इसी माह के चार जून को हुआ था। घर में खुशी का माहौल गम में बदल गया। नरायनपुर बाइपास त्रिमोहानी के पास रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पिछले दो वर्ष से बंद पडा़ है। जिसके चलते ब्रिज पर अक्सर जाम लगा रहता है। बंद पडे़ निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणो मे आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने अधूरे ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा किए जाने का मांग जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत
अदलहाट। थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित रस्तोगी तालाब के पास बृहस्पतिवार को बाइक की टक्कर से घायल अधेड़ की शनिवार को इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर वाराणसी में मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। अदलहाट थाना क्षेत्र के लिझरी गांव निवासी 46 वर्षीय महेंद्र नाथ पांडे पुत्र स्व. रामधनी पांडे रस्तोगी तालाब के पास घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था कि उसी दौरान अहरौरा से अदलहाट की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलावस्था में एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर वाराणसी भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें