फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बारिश से गिरा दो डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार को दोपहर में 10 से 15 मिनट बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़क गया। बारिश के दाैरान लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश थमते ही लोग फिर उमस से बेहाल हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। किसानों के अनुकूल बारिश न होने से धान रोपाई को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। अधिकांश नर्सरी तैयार है। पानी के अभाव में रोपाई नहीं हो पा रही है। सीजन में नहरे और माइनरें भी सूखी हैं। भू- भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया आसमान में बादल बनें रहेगे। जिसके फलस्वरुप कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। लेकिन अच्छी बारिश की अभी कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें