फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मुठभेड़ में गांजा तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा पुलिस की बृहस्पतिवार की रात स्टेट हाईवे मार्ग पर जालान मोड़ के पास चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में गांजी तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों के पास से एक क्विंटल गाजा बरामद किया।
विज्ञापन

एसपी आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि स्काॅर्पियों सवार दो बदमाश ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे है। एसओजी, सर्विलांस व अहरौरा थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने स्टेट हाईवे-तपोवन मार्ग जालान के पास मोड़ पर वाहनों की चेकिंग शुरू की।
इस दौरान पुलिस को देख स्कार्पियों सवार दोनों बदमाश वाहन को तपोवन मार्ग जालान की तरफ भागने लगे। आगे चलकर बाई तरफ जंगल की ओर राखड़ के ढेर में स्काॅर्पियों फंस गई। स्काॅर्पियों सवार दोनों बदमाशों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागे। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन

पुलिस की गोली लगने से बदमाश अर्पित मौर्या निवासी मुतल्लीपुर थाना पवई आजमगढ़ और रविप्रकाश निवासी मोलानीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ घायल हो गए। दोनों सीएचसी अहरौरा में भर्ती है। स्काॅर्पियो सवार गांजा तस्करों को पुलिस ने रोका तो तस्करों ने फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें