चील्ह। थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में शनिवार की देर रात को विवाहिता ने संदिग्ध हालात में फंदे से लटक कर जान दे दी। रविवार की सुबह कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजन गए तो देखा तो वह फंदे पर लटकी थी।
क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी धर्मेंद्र की शादी शिवानी (24) से चार वर्ष पूर्व हुई थी। धर्मेंद्र बाहर सूरत में काम करता है। उसे क तीन वर्ष का पुत्र है। शनिवार की रात को खाना खाने के बाद शिवानी अपने कमरे में सोने के लिए चली गयी। सुबह जब काफी देर तक नहीं उठी तो परिजनों ने आवाज लगाया। न सुनने पर लोगों ने कमरे के पास गए। देखा तो वह हुक पर दुपट्टे से फंदा बनाकर लटकी थी।