फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधुओं पर लाठीचार्ज निंदनीय : विहिप

Fri, 25 Sep 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी में साधु-संतों व भक्तों पर किए गए लाठीचार्ज की विश्व हिंदू परिषद ने निंदा की है। विहित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। जिसमें लाठीचार्ज के दौरान दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


आरोप लगाया गया कि इस पूरे घटनाक्रम में काशी का जिला प्रशासन दोषी है। विहिप ने मांग किया है कि घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए तथा दोषी डीएम व एसपी को अविलंब बर्खास्त कर निर्दोष साधु-संतों व भक्तों पर लगे मुकदमे को वापस लेकर न्याय संगत कार्य किया जाए। इस दौरान जिला मंत्री मनोज दमकल, सुशील मुसद्दी, पंकज टंडन, गौरव ऊमर, किशन चौरसिया, राहुल बरनवाल, ऐश्वर्य गुप्त, संजीव यादव, गोपाल केशरवानी सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं हिंदू जागरण मंच की बैठक में लाठीचार्ज की निंदा की गई। बैठक के दौरान कहा गया कि प्रदेश सरकार के तानाशाह रवैया के चलते संतों पर लाठीचार्ज की जितनी निंदा की जाए कम है। इस दौरान अमन, अमरदीप, प्रीतम, रोशनी, अभिषेक, मनोज, अपूर्वा, प्रांजल, रवि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें