फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन किरायेदारों के कमरों के ताले चटकाए

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। क्षेत्र के ददरा बाजार स्थित एक मकान में घुसे चोर तीन किराएदारों के कमरों के ताले तोड़कर नकदी, गहने और सामान समेट ले गए। मंगलवार को दोपहर घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

ददरा बाजार में मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग के एक बने मकान में अध्यापक राजेश कुमार, मनोज कुमार और डॉ. डीके सिंह किराए के कमरे लेकर रहते हैं। ईद की छुट्टी में सब लोग घर गए थे। सुनसान मकान में चोर गेट का ताला तोड़कर घुस गए। मंगलवार को दोपहर में जब किरायेदार पहुंचे तो गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर पहुंचने पर सबके कमरों के ताले टूटकर नीचे गिरे थे और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। राजेश कुमार ने बताया कि उनके कमरे से पांच हजार रुपये नकद और झुमका चोरी हुए हैं। मनोज कुमार के कमरे से 2000 नगद और एक जोड़ी पायल चोर ले गए। डॉ. डीके सिंह के कमरे में घुसे चोर उनकी अटैची उठा ले गए। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें