फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: साढ़े पांच करोड़ की कमाई, इसलिए पार्क के पास से नहीं हटेगी शराब की दुकान

विज्ञापन
फतहां ​स्थित बड़ा डाकखाना के सामने भगत सिं​सिंह पार्क और पास में शराब की कंपोजिट दुकान। स्रोत-
विज्ञापन
मिर्जापुर। शासन की गाइडलाइन है कि स्कूल, मंदिर, पार्क के 50 से 100 मीटर की दूरी के भीतर शराब की दुकान का संचालन नहीं हो सकता है। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करते हुए शहीद ए आजम भगत सिंह पार्क के पास शराब की दुकान संचालित हो रही है। शाम होते ही वहां शराबियों का जमावड़ा शुुरू हो जाता है। लोगों ने पार्क के पास से शराब की दुकान हटाने की मांग आबकारी विभाग से की। इस पर उनका कहना है कि दुकान से साढ़े पांच करोड़ रुपये की सालाना आय होती है। दुकान को अन्य जगह स्थानांतरित करने से राजस्व का नुकसान होगा। इसलिए दुकान स्थानांतरित किया जाना उचित नहीं है।नगर क्षेत्र में 75 मीटर और ग्रामीण क्षेत्र में मंदिर, स्कूल आदि से 100 मीटर दूर ही शराब की दुकान का संचालन हो रहा है। बड़ा डाकखाना के पास नगरपालिका कांप्लेक्स में भगत सिंह पार्क है। यहां कई दुकानें है। यहीं पर शराब की भी कंपोजिट दुकान का कई वर्ष से संचालन हो रहा है। इससे यहां शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। शराब पीने वाले पार्क की ही रेलिंग पर बैठ जाते हैं। कुछ शराबी पार्क में भी चले जाते हैं। इस पर सिख समाज के लोगों ने आपत्ति जताते हुए भगत सिंह पार्क के पास संचालित हो रही दुकान को हटाने के लिए आबकारी विभाग में शिकायत की। इसके बाद आबकारी विभाग ने इसकी जांच कराई। विभाग का कहना है दुकान का संचालन नियमानुसार हो रहा है। दुकान से साढ़े पांच करोड़ का राजस्व मिलता है। इसे कहीं और नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

भगत सिंह पार्क के पास संचालित हो रही शराब की कंपोजिट दुकान को कहीं और स्थानांतरित करने की मांग की जांच कराई गई। जांच में दुकान नियमावली के अनुरूप संचालित होते पाई गई। दुकान से साढ़े पांच करोड़ का वार्षिक राजस्व मिलता है। दुकान को कहीं और करने पर राजस्व प्रभावित होगा, विवाद की आशंका है। राजस्व हित में दुकान को हटाना उचित प्रतीत नहीं होता है। शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को नुकसान न पहुंचे इसे देखते हुए ग्राहक को प्रतिमा के पास बैठने की इजाजत नहीं दी जाती। दुकान पर भीड़ न लगने के बारे में निर्देश दिए गए हैं। - ज्ञानेंद्र पांडेय, जिला आबकारी अधिकारी

कछवां में स्कूलों के पास बिक रही शराब -कछवां। आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित दो देसी शराब की दुकान व एक कंपोजिट अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान संचालित है। देसी शराब दुकान नंबर एक के 100 मीटर से पहले ही कैम्ब्रिज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मौजूद हैं। यहां नर्सरी से इंटर तक के छात्र व छात्राएं पढ़ती हैं। देसी शराब दुकान नंबर दो व कम्पोजिट अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान से 100 मीटर के दायरे में स्कूल है। आसपास कोचिंग और कंम्प्यूटर क्लास भी चलती है। बरैनी ग्राम सभा में देसी शराब की दुकान के ठीक पीछे कमला देवी मेमोरियल स्कूल है।
विज्ञापन

मंदिरों के पास चल रहीं शराब की दुकानें-मिर्जापुर। सिटी ब्लाक के अर्जुनपुर गांव में चौरा माता मंदिर के सामने देशी शराब की दुकान है। लाेगों ने वहां से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन किया पर दुकान नहीं हटी। हलिया: हलिया बाजार में गणेश मंदिर से 100 मीटर अंदर ही शराब की दुकान संचालित होती है। मंदिर आने-जाने वाले लोगों को समस्या होती है पर दुकान को नहीं हटाया जा रहा है। इसी प्रकार ड्रमंडगंज के पास गड़बड़ा पुल में हनुमान जी के मंदिर से 20 मीटर की दूरी पर देशी शराब की दुकान स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें