फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लगी रही लंबी लाइन, देर शाम तक हुआ मतदान

विज्ञापन
बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में मतदान के लिए लाइन में लगे लोग। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर/ चुनार। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव के तृतीय चरण के मतदान के तहत बुधवार को दूसरे दिन भी मिर्जापुर और चुनार कचहरी में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। बुधवार को लंबी लाइन लगी रही। देर शाम तक पांच बजे के बाद भी लंबी लाइन लगी रही। मंगलवाल को मिर्जापुर कचहरी में 769 और चुनार में 170 लोगों ने मतदान किया था। मिर्जापुर कचहरी परिसर में तहसील सदर, लालगंज व मड़िहान के समस्त 2934 अधिवक्ता का मतदान होना था। दूसरे दिन भी सुबह 10 बजे चुनाव के नोडल एडीजे आसिफ इकबाल रिजवी के निर्देशन में चुनाव शुरू हुआ। कचहरी परिसर में शहर, कटरा, देहात थाने की पुलिस कचहरी सुरक्षा की टीम लगी रही। सभी प्रत्याशियों के समर्थक प्रचार कर अधिवक्ताओं से मतदान की अपील करते रहे। 334 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। जिनको प्रथम, द्वितीय व तृतीय करते 25 वरियता क्रम के अनुसार मतदान करना है। कचहरी परिसर मिर्जापुर में दोपहर से ही लंबी लाइन लगी रही। चुनार: सिविल कोर्ट परिसर में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में मतदान के दूसरे दिन अधिवक्ताओं ने मतदान किया। पीठासीन अधिकारी सिविल जज (जूडि) चुनार ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह के देखरेख में मतदान सकुशल संपंन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें