त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के तीसरे चरण के लिए नामांकन के अंतिम दिन 55 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अब तीसरे चरण के लिए अब तक 232 उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव अधिकारी और एडीएम विजय बहादुर की निगरानी में एडीएम न्यायालय में तीसरे चरण के लिए नामांकन पूरा हुआ। अंतिम दिन राजगढ़ में 14, पहाड़ी में 18 और पटेहरा में 23 उम्मीदवारों सहित 55 ने नामांकन किया। इसके बाद तीसरे चरण के लिए 232 उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। विकास खंड राजगढ़ के वार्ड एक और दो के एआरओ पुनीत टंडन ने बताया कि वार्ड एक से नीलम कुमारी और पिस्ता देवी तथा वार्ड दो से जग्गू, कृष्ण कमल शाह और अखिलेश ने नामांकन किया है। राजगढ़ के वार्ड दो और तीन के एआरओ रईस अहमद ने बताया कि वार्ड तीन से रामबली, यशवंत और दुर्गा प्रसाद ने तथा वार्ड चार से कल्लूराम, रामसकल, मंजू, रणजीत, रामेश्वर, मंजीत कुमार ने नामांकन किया है।
विकास खंड पहाड़ी के एआरओ एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि वार्ड एक से पूर्णिमा सिंह, रेनू, विनोद, राजनाथ, अखिलेश, महेश और सर्वेश ने, वार्ड दो से शोभईलाल, मोतीचंद्र, हरिशचंद्र, बच्चालाल, गुन्नर और ममता ने तथा वार्ड तीन से कुसुमलता, प्रेमा, शीला, गीता और अमरावती ने नामांकन किया।
पटेहरा कला के एआरओ रतन शुक्ला ने बताया कि वार्ड एक से साधना सिंह, आरती दूबे, अमृता सिंह, चंपा देवी, किरन द्विवेदी, वार्ड दो से साधना, रजपत्ती, सुनीता, मिथिला, नीलम, गीता, नगीना, प्रमिला, अतवरिया, राजकुमारी, वासा देवी, कलावती ने तथा वार्ड तीन से रुवशुल्ला, रीना सिंह, विमल कुमार, सुचीस्मिता और अरुण कुमार ने नामांकन किया। इस दौरान गहमागहमी रही।