फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विंध्याचल में गंगा तट की गलियां होंगी चौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विंध्याचल में गंगा घाटों तक जाने वाली गलियां भी चौड़ी की जाएंगी।
विज्ञापन

बैठक में उीएम ने कहा कि जिन प्रस्तावों को शासन से स्वीकृति और अवमुक्त मिल चुका है, उनके लिए तत्काल टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराएं। उन्होंने मां विंध्यवासिनी मंदिर जाने वालो मार्गों के सुंदरीकरण, गलियों में फसाड लाइट लगाने, बिजली के तारों के भूमिगत करने, सेफ हाउस और परकोटा, सुरक्षा संरचना और मंदिर में आर्ट वर्क के काम की समीक्षा की।
विंध्य विकास परिषद के कार्यालय, अष्टभुजा के पास स्थित मोतिया तालाब का जीर्णोद्धार, दीवान घाट पर शौचालय और सांस्कृतिक संध्या व आरती मंच के निर्माण कार्य की प्रगति पूछी। सदर तहसील के नेगुरा स्थित शंकर जी के मंदिर में विकास कार्य, विंध्याचल में 11 शौचाललों के निर्माण कार्य, चिंदलिख गहरवार में हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण, अष्टभुजा, कालीखोह रोपवे पर पर्यटन अवस्थापना सुविधाओ के कार्यकी समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विंध्य कारीडोर का रखरखाव व साफ सफाई के लिए हाउस कीपिंग व सुविधा प्रदाता एजेंसी की नियुक्ति के अलावा विंध्यवासिनी मंदिर, अष्टभुजा और कालीखोह मंदिर के सुंदरीकरण, परिक्रमा पथ की सुविधाओं के विकास कार्यों के भी प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं।
डीएम ने कहा कि मोतिया तालाब के बगल में स्थित दो तालाबों के सुंदरीकरण का प्रस्ताव तैयार करें। बैठक में सांसद और विधायकों के प्रस्तावित कार्यों पर भी चर्चा की गई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर शक्ति प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, ईओ जी लाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें