फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बरात में गए थे मकान मालिक चोरों ने खंगाला घर, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। कोलेपुर गांव में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और जेवरात सहित पांच लाख की चोरी की है। मकान मालिक बरात में गए थे। घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पीड़ित श्याम नारायण सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ रहते हैं। बेटा बहन के घर गया था। बृहस्पतिवार की शाम वह एक बरात में अकोढ़ी गांव गए थे। रात साढ़े 10 बजे घर लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजा खुला है।
घर में रखे बाक्से का ताला टूटा है। उसमें रखा 50 हजार नकदी, पांच लाख के जेवरात गायब हैं। बाक्स में नीचे रखी बंदूक को चोर नहीं ले गए। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें