फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 68 स्थानों पर होगा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले भर में 1060 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। विजयादशमी को 105 स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। चिन्हित 68 स्थानों पर मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।अहरौरा: थाना क्षेत्र में स्थापित 45 दुर्गा पूजा पंडालों पर महानवमी पर मां की प्रतिमाओं की पूजन किया। नगर के चौक बाजार, पटवा टोला, पांडेय जी दक्षिणी फाटक, सहुवाइन गोला, बुढ़ा देई सहित थाना क्षेत्र में 45 स्थानों पर दुर्गा मां की प्रतिमाओं की स्थापना की गई।
विज्ञापन

कछवां: नगर में आठ दुर्गा पूजा पंडाल सजे हैं। इसमें श्री राम कल्याण समिति, रॉयल क्लब, जय मां दुर्गा क्लब, जय मां दुर्गा पूजन उत्सव समिति, जय मां दुर्गा जन कल्याण सेवा समिति एवं शंकर लाल बृजेश कुमार दुर्गा पूजा पंडाल पर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा को स्थापित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें