फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस विभाग में ट्रेनिंग कर रहे जवान के घर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवां। थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के जिनोदपुर गांव में रविवार की रात चोर पुलिस विभाग में ट्रेनिंग कर रहे जवान के घर में कीमती सामान उठा ले गए। चोरों ने आस-पास के अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी अंकित सिंह पुलिस विभाग में ट्रेनिंग कर रहे हैं। रविवार की रात खपरैल पर चढ़कर आंगन में उतरे चोरों ने घर में सो रहे लोगों के कमरे का दरवाजा बाहर से बन्द करके चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर अटैची में रखी एक सोने की चेन, दो झुमका, दो पायल आदि सामान उठा ले गए। चोरों ने अटैची को तोड़कर सिवान में फेंक दिया। सुबह भरत सिंह व उनकी पत्नी की नींद खुली तो बाहर से दरवाजा बंद था। आवाज देने पर पड़ोस के लोगों ने दरवाजा खोला। मकान के अंदर गए तो देखा कि सभी कमरों का ताला टूटा हुआ है। कमरे में कपड़े व आभूषण रखी अटैची नहीं दिखी। भरत सिंह ने पुलिस और पुत्र को सूचना दी। सूचना पर पुलिस छानबीन में जुट गई। चौकी प्रभारी अरविंद गुप्ता ने बताया कि जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें