फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका शिक्षा पर सरकार का जोर

Sun, 16 Oct 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
सौर लालटेन देते राज्यंत्री
विज्ञापन
सरकार प्रदेश के समग्र विकास के प्रयास कर रही है। शिक्षा पर विशेष जोर है। खास कर बालिकाओं की शिक्षा पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। बिजली कटौती के कारण बालिकाओं की शिक्षा प्रभावित नहीं हो, इसके लिए मेधावी छात्राओं को सोलर लाइट का वितरण किया जा रहा है, जिससे बलिकाएं बिजली के अभाव में पठन-पाठन सुचारु रूप से कर  सकें। ये बातें बेसिक शिक्षा व बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने स्टेशन  रोड स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर सोलर लाइट वितरण कार्यक्रम में कहीं। राज्यमंत्री ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 90 मेधावी छात्राओं को सोलर लाइट वितरित किया। 
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। शिक्षा में लापरवाही से देश और समाज के विकास प्रभावित होता है। मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहाकि प्रदेश सरकार जनता के हित में कई कल्याणकारी योजना संचालित कर रही है। सरकार की योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है। जनता सरकार की योजनाओं का लाभ उठायें। राज्यमंत्री मत्स्य गुलाबचंद यादव ने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में गरीब छात्राएं पढ़ने आती हैं, उनकी शिक्षा पर शिक्षक विशेष ध्यान दें। जिससे पढ़कर वह देश और समाज के उत्थान में सहयोग कर सकें।  
बीएसए मनभरन राम जायसवाल ने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बालिका शिक्षा के साथ ही अन्य सभी क्षेत्रों में नाम रौशन कर रही हैं। राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के तहत प्रदेश स्तरीय रोल प्ले प्रतियोगिता में मिर्जापुर की छात्राओं ने नाम रौशन किया है। पीडी नेडा संजय कुमार ने सोलर लाइट के बारे में बालिकाओं को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डा. दिनेश सिंह और सत्यंबदा सिंह ने किया। इस दौरान बीईओ किरनबाला सिंह, डीसी रमेश राय, अतुल श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें