जिगना। राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति के सभापति डॉ. लालाजी प्रसाद निर्मल ने बिहसड़ा बाजार में शनिवार को एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों के विकास व उत्थान के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित किए हैं।
उन्होंने कहा कि दलित समाज के उत्पीड़न या शोषण पर सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा समाज के लोगों को भाजपा के साथ रहने में ही भलाई है। सभापति ने कहा कि बिहसड़ा में सड़क के निर्माण के लिए उन्होंने अपने निधि से धन दिया है। सभा का संचालन लाल जी वर्मा ने किया। इस दौरान दीपक वर्मा, विनय कुमार सिंह, अजय जायसवाल, लाल साहब, राज मिश्रा, इंद्रजीत वर्मा, श्याम बाबू वर्मा, संजय सोनकर, सुनीत वर्मा आदि मौजूद रहे।
इनसेट
भय मुक्त दलित, योगी राज में अब नहीं होते जमीनों पर कब्जे : डॉ. निर्मल
फोटो- 24
विंध्याचल। भाजपा सरकार दलितों का सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण कर रही है। योगी राज में दलित पूरी तरह से भय मुक्त हैं। अब उनके जमीनों पर अवैध कब्जे नहीं हो रहे हैं।
उक्त बातें अष्टभुजा डाक बंगला सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में सदस्य विधान परिषद/ सभापति दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति उत्तर प्रदेश डाॅ. लालजी प्रसाद निर्मल ने शनिवार को कहीं। उन्होंने कहा दलितों के लिए मुख्यमंत्री ने बहुत बड़े कार्य किया है। सख्ती का ही नतीजा है कि अब यहां कोई गुंडा या माफिया किसी दलित और वंचित समाज के व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करने का साहस नहीं जुटा पा रहा है। अब राज्य में आउट सोर्सिंग से भर्ती होने वाले दलित व पिछड़े वर्ग के कर्मियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। डाॅ. निर्मल ने बताया कि बाबा साहब के जन्मदिन के मौके पर 14 अप्रैल 2026 को लखनऊ में बन रहे विश्व स्तरीय डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे।