फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून थोपकर सरकार किसानों का भरोसा खो चुकी है

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। अखिल भारतीय संयुक्त किसान संघर्ष समिति की ओर से किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली बार्डर पर शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। जमालपुर विकास खंड के बाहर आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में जुटे किसानों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि किसानों के इस बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। कृषि कानून सरकार को वापस लेना ही होगा। किसान यूनियन के मंडल महासचिव वीरेंद्र सिंह ने नये कृषि कानून को काला कानून बताया। कहा सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। रमेश सिंह ने कहा कि किसानों पर नया कृषि कानून थोपकर सरकार किसानों का भरोसा खो चुकी है। किसान नेता शिवधनी सिंह, महेश सिंह, हरिवंश सिंह, रमेश सिंह आदि ने संबोधित किया। इस दौरान अवधेश सिंह, श्याम कुमार सिंह, सच्चन सिंह, अशोक सिंह, नागेंद्र पाठक, कमलापति सिंह, राकेश सिंह, अश्विनी सिंह, लल्लन सिंह, जयदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें