अविवाहित युवती को गर्भवती होने की रिपोर्ट मिलने पर परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे। जब स्वास्थ्य कर्मी युवती को प्रसव कराने लेबर रूम में ले गए, तब तक युवती को छोड़कर परिजन अस्पताल से फरार हो गए। परिजनों के जाने के कुछ देर बाद युवती बच्चे को अस्पताल में छोड़कर किसी साथी के साथ चली गई।
युवती के वापस न आने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मड़िहान थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने नवजात बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत महिला कर्मी के पास देखरेख के लिए सौंपा। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।