फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सुबह स्थिर रहीं गंगा, आठ बजे के बाद फिर बढ़ने लगा जलस्तर

विज्ञापन
बरियाघाट में गंगा के बढ़ते जलस्तर को निहारते लोग।- संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। पांच दिन बाद बुधवार को फिर से गंगा के जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। इससे तटवर्ती गांवों बसे ग्रामीणों के साथ ही प्रशासन की बेचैनी बढ़ गई है। सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर छह घंटे में 74.350 मीटर बढ़कर शाम चार बजे तक 74.390 मीटर पहुंच गया। प्रति घंटे आधा सेंटीमीटर की रफ्तार बढ़ गया है।
विज्ञापन

फतहां स्थित बाढ़ कंट्रोल से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच दिन पहले बृहस्पतिवार को 76.050 मीटर रहा। गंगा जलस्तर घटकर बुधवार सुबह आठ बजे 74.350 मीटर पर स्थिर रहा। इसके बाद गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ोतरी शुरू हो गई। उधर गंगा में बढ़ते जलस्तर से सदर व चुनार तहसील क्षेत्र में गंगा के तटवर्ती इलाकों में बसे लोगों की चिंता फिर से बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें