फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दुकान के स्कैनर पर मंगाया ठगी का पैसा, खाता सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
भावां। राजगढ़ में साइबर ठगी के मामले में रामपुर निवासी आदर्श सिंह के स्कैनर पर 45 हजार रुपये मंगाए जाने के बाद खाता सीज कर दिया गया। आदर्श सिंह की नदिहार राजगढ़ बाजार में मोबाइल केयर के नाम से दुकान है। दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

आदर्श सिंह ने तहरीर में बताया कि 17 सितंबर को चंदौली निवासी राज कुमार दुकान पर आया। राजकुमार ने किसी व्यक्ति से दुकान के स्कैनर पर 45 हजार रुपये मंगवाए। खाते में रकम आने के बाद राजकुमार को रुपये नकद दे दिए गए। 19 सितंबर की सुबह साइबर क्राइम विभाग से फोन आया कि खाते में गलत तरीके से रकम मंगाकर भुगतान किया जा रहा है। उनका बैंक खाता सीज कर दिया गया। दुकानदार ने राजगढ़ थाने में तहरीर देकर जांच की मांग की है। राजगढ़ थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि साइबर ठगी मामले की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें