फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नदस्ता टीम ने वाहनों से उतारे पार्टी झंडा व हूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। जिलाधिकारी ने निर्देश पर गठित उड़नदस्ता के स्लाइड स्क्वायड टीम में शामिल मजिस्ट्रेट एवं उप निरीक्षक टीम की ओर से चार पहिया वाहनों की जांच करते हुए एक वाहन से पार्टी का झंडा एवं हूटर हटवाया गया।
विज्ञापन

बता दें कि आचार संहिता लागू होने के बाद 5 से अधिक व्यक्ति एक साथ खड़ा होकर बात नहीं कर सकते हैं। किसी भी चार पहिया वाहन में अवैध सामग्री नहीं ले जा सकते। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी ने जनपद में अलग-अलग विधानसभाओं में उड़न दस्ता स्लाइड स्क्वायड टीम का गठन कर जनपद के पांचों विधान सभाओं में उनके माध्यम से आचार संहिता की निगरानी कराई जा रही है। जिसमें मड़िहान विधानसभा के स्क्वायडा टीम के मजिस्ट्रेट अवर अभियंता बृजमोहन सिंह, सब इंस्पेक्टर कमलेश कुमार, कांस्टेबल लल्लन प्रसाद, सचिन मौर्य, फोटोग्राफर रविंद्र नाथ एवं एक स्वास्थ्य कर्मचारी चंद्रमा प्रसाद की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें