फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कंस वध के प्रसंग से दिया सत्य और धर्म की विजय का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। बजहा गांव स्थित स्वामी रामानुजाचार्य आश्रम में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पीठाधीश्वर ब्रह्मर्षि ब्रह्मचारी देवनायकाचार्य जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, कंस वध और रुक्मिणी विवाह के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अत्याचार और अहंकार चाहे कितने भी शक्तिशाली हों, अंत में विजय सत्य और धर्म की ही होती है। रुक्मिणी विवाह के प्रसंग के माध्यम से उन्होंने अनन्य भक्ति, अटूट विश्वास और समर्पण का महत्व बताया। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार, सदाचार और उच्च जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें