फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: उखड़ गई पूरी सड़क, 10 साल से नहीं कराई गई मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। विकास खंड के बेलाही से रेही गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की सड़क पूरी उखड़ गई है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण आए दिन हादसे होते हैं। पिछले 10 साल से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे आवागमन में लोगों को परेशनी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बेलाही से रेही गांव के संपर्क मार्ग की सड़क मंडी समिति की ओर से बनवाई गई थी। एक दशक से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। अब हालत यह है कि बरसात से पहले ही जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। जलभराव की स्थिति में यह सड़क पूरी तरह से दलदल का रूप ले लेती है।
गांव के शंभू त्रिपाठी ने बताया कि सड़क की हालत को लेकर कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग और जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की प्रक्रिया हर बार अधर में लटक जाती है और जवाब में केवल आश्वासन ही मिलता है।
विज्ञापन

गांव के ईश्वरी नारायण ने कहा कि यह सड़क कई गांवों को जोड़ती है और आवागमन की दृष्टि से बेहद जरूरी है। इसके बावजूद इसे प्राथमिकता नहीं दी जा रही। ग्रामीण अवध बिहारी ने कहा कि हर बार शिकायत के बावजूद जब बरसात आती है तो यह सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है।
भोलानाथ तिवारी और मूरत मौर्य ने भी सड़क की स्थिति को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो बरसात के दौरान गांव की स्थिति और भी दयनीय हो जाएगी। ग्राम प्रधान कुसुम दुबे ने बताया कि सड़क बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें