जमालपुर। लोढ़वा गांव में सोमवार की रात बिजली का तार टूटकर गिरने से मड़हे में आग लग गई। मड़हे के पास सो रहा युवक करंट की चपेट में आने से झुलस गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के लोढवा गांव रात 12 बजे आंधी आने से 11 हजार बोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर मड़हे पर गिर गया। इससे मड़हे में आग लग गया। वहीं, मड़हे के पास सो रहा सोनू भारती (24) करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई और युवक को सीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत के बाद ग्रामीण ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिजली के तार जर्जर हो गए है। इसके कारण ऐसे हादसे हो रहे हैं। थानाध्यक्ष विजय सरोज ने बताया कि बिजली का तार टूटने से करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई है।