फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा

Mon, 14 Nov 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
नगर के रमईपट्टी स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के बाहर लगी ग्राहकों की लंबी कतार।
विज्ञापन
लोगों को बैंकाें से जरूरत के अनुसार पैसा नहीं मिलने पर उनका गुस्सा बढ़ता जा रहा है। रविवार को जिले के कई बैंकों में पैसा निकालने व जमा करने पहुंचे लोगों ने व्यवस्था को लेकर हंगामा मचाया। जमाललपुर, कछवां, छानबे व नगर के कई बैंकों के कर्मचारियों व लोगों के बीच छोटी नोट का भुगतान नहीं करने पर जमकर नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन


एक हजार व पांच सौ के नोट पर बंद किए जाने के बाद हाहाकार मच गया है। लोग हजार व पांच सौ के नोट जमा करने के लिए तीसरे दिन भी लगातार लाइन में लगे रहे। एक बैंक पर कम से कम दो हजार लोग पैसा निकालने व जमा करने के लिए लाइन में लगे रहे। महिलाएं भी सुबह से पैसा जमा करने व निकालने के लिए बैंक पर डटी रहीं।

बैंकों से जरूरत के हिसाब से पैसा नहीं मिलने पर लोगों को घर चलाने में मुश्किल पैदा हो रही है। लोग पूरे दिन लाइन में लग कर बैंक से पैसा निकालने पहुंच रहे हैं तो उनको मात्र एक हजार या दो हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इससे उनकी जरूरत पूरी नहीं हो रही है। कहीं कहीं तो दो हजार रुपये के नोट दे दिए जा रहे हैं जिसे लेकर उपभोक्ता और परेशान है क्यों कि उसका छुट्टा बाहर नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन


लाइन में लगने को लेकर हुई मारपीटः नगर के रमईपट्टी पंजाब नेशनल बैंक व स्टेट बैंक के बाहर लाइन में लगने को लेकर लोगों के बीच मारपीट हुई। स्टेट बैंक के बाहर मौजूद दो सिपाही पैसा निकालने आए एक बीएसएफ के जवान को धक्का देते हुए भगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें