फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गुरुग्रंथ साहब की शोभायात्रा

Mon, 14 Nov 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
नगर में निकाली गई गुरुग्रंथ साहब की शोभायात्रा में चलते पंज-प्यारे।
विज्ञापन
गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को नगर में गुरुग्रंथ साहब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आगे-आगे चल रही गुुरुग्रंथ साहब की फूलों से सजी भव्य पालकी की छटा देखते ही बन रही थी। सिख समाज की महिलाएं शोभायात्रा के पीछे कीर्तन करते चल रही थीं। शोभायात्रा में पंच प्यारे सहित पंजाब से आए अखाड़ा दल द्वारा किए जा रहे करतबों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। 
विज्ञापन


रविवार को नगर में बड़े ही में धूमधाम से गुरुग्रंथ साहब की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। नगर के रतनगंज स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरुसिंह सभा से निकल कर भव्य शोभायात्रा तेलियागंज, डंकीनगंज, वासलीगंज, घंटाघर, बसनही बाजार, त्रिमोहानी, बूढ़ेनाथ, लालडिग्गी, गणेशगंज होते हुए पुन: रतनगंज स्थित गुरुद्वारा पहुंच कर समाप्त हो गई। शोभायात्रा के दौरान पंजाब से आए अखाड़ा दल की ओर से जगह-जगह करतबों का प्रदर्शन किया गया, जिसे देख लोग अचंभित हो उठे।

सिख समाज की महिलाएं गुरुग्रंथ साहब की शोभायात्रा के पीछे पीछे कीर्तन करते चल रही थीं। शोभायात्रा के दौरान रास्ते भर प्रसाद का भी वितरण किया जा रहा था। गुरुद्वारा श्रीगुरुसिंंह सभा के अध्यक्ष गुरमिंदर  सिंह सरना उर्फ बल्लू सरदार ने बताया कि 14 नवंबर को जिले में गुरुनानक जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम के तहत रतनगंज स्थित गुरुद्वारा में विधिवत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बताया कि कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए सभी प्रकार की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। शोभायात्रा के दौरान गुरुद्वारा श्रीगुरुसिंह सभा के सचिव सरजीत सिंह मूंगा, जसवीर सिंह, अमरीक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें