फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बरसे नहीं बादल, उमस ने निकाला पसीना, धूप से बेहाल रहे लोग

विज्ञापन
बादलों से पानी की जगह छनकर बरस रही धूप के बीच प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर गुजरते लोग।-संवाद।
विज्ञापन
34 डिग्री अधिकतम व 28 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज, मौसम वैज्ञानिक बोले- फिलहाल बारिश के आसार नहीं
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को भी मानसून ने मेहरबानी नहीं दिखाई। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी ने लोगों का पसीना निकाल दिया। बादलों के बीच से निकल रही तेज धूप और हवा में नमी से दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम रही। घरों में कूलर, पंखे और एसी भी उमस के आगे बेअसर नजर आए।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ने से उमस और अधिक महसूस हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. शिव मंगल सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन व्यापक और अच्छी बारिश के फिलहाल आसार नहीं हैं। उन्होंने तेज धूप और उमस को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने तथा पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें