फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सेवा कार्यों के लिए सम्मानित हुई इनरव्हील क्लब मिर्जापुर समन्वय की टीम

विज्ञापन
सेवाकार्यों के लिए सम्मानित इनर व्हील क्लब मिर्जापुर समन्वय की पिछले वर्ष की टीम, सोशल मीडिया
विज्ञापन
-इंस्टॉलेशन समारोह में जरूरतमंद महिला को दी ई-रिक्शा
विज्ञापन

मिर्जापुर। इनरव्हील क्लब मिर्जापुर समन्वय की पिछले वर्ष की टीम को उसके सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में तत्कालीन अध्यक्ष सुप्रीत कौर, सचिव अमृता गुप्ता, कोषाध्यक्ष सारिका अग्रवाल, संपादक राखी अग्रवाल और आईएसओ संजना अग्रवाल को वर्षभर क्लब एवं समाजहित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, समर्पित सेवा, कुशल नेतृत्व और उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इंस्टॉलेशन समारोह के दौरान बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उनके उत्साहवर्धन के लिए क्लब की ओर से पुरस्कार स्वरूप बैडमिंटन किट भेंट की गई। कार्यक्रम में पांच महिलाओं को पेंशन सुविधा से जोड़ा गया। एक जरूरतमंद महिला को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ई-रिक्शा दी गई। प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत लोगों को कपड़े के थैले वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अध्यक्षता अंजू साध ने की। इस अवसर पर सचिव रजनी गुप्ता, कोषाध्यक्ष रुबी वालिया, आईएसओ संजना अग्रवाल, संपादक खुशबू गुप्ता सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें