फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नापी के लिए पहुंची टीम के सामने भवन स्वामिनी हुई बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल (मिर्जापुर)। मंगलवार को विंध्य कॉरीडोर के अंतर्गत बनाए जा रहे परिक्रमा पथ के लिए नापी की जा रही है। मंगलवार को नापी करने पहुंची टीम के सामने ही भवन स्वामिनी बेहोश होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन

विंध्यवासिनी मंदिर के उत्तर दिशा में जयपुरिया गली में परिक्रमा पथ की जद में आने वाले भवन की स्वामी किरण भंडारी ने अपने संपत्ति की नापी का संशोधन कराने के लिए कैंप कार्यालय में राजस्व कर्मियों से गुहार लगाई थी। जिसके बाद मंगलवार को लेखपालों की टीम जयपुरिया गली में पहुंची, जहां पर भवन स्वामिनी ने अपने संपत्ति की नापी को संशोधन कराने के लिए कहा। जब लेखपालों ने मां विंध्यवासिनी मंदिर की सीढ़ी से 50 फीट के परिक्रमा पथ की नापी की तो पहले का नाप सही पाया गया। जिस पर भवन स्वामिनी ने गलत नापी का आरोप भी लगाया। मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग अधिकारी एवं कर्मचारी ने कहा कि आपका सब कुछ चला जाएगा। इतना सुनते ही भवन स्वामिनी बेहोश हो जमीन पर गिर गई। इसके बाद नापी करने पहुंचे सभी लोग बिना नापी किए वापस चले गए। वहीं, परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि नापी करने आई टीम गलत तरीके से नाप कर रही है। पुराने 20- 20 इंच की दीवार को छोड़कर नापा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें