फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एक सप्ताह में छह बार ब्रेक फेल हो चुका है, सातवीं बार अनियंत्रित हुई रोडवेज बस

विज्ञापन
ब्रेक फेल होने के बाद मड़िहान थाने के सामने खड़ी रोडवेज।फोटो संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन
मड़िहान। मिर्जापुर डिपो के वर्कशॉप कर्मचारियों की लापरवाही से 42 यात्रियों से भरी बस का ब्रेक फेल होने से अफरा तफरी मच गई। चालक संदीप मालवीय की सूझबूझ से बस को मड़िहान थाने के गेट के सामने चढ़ाई पर रोकने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

चालक शुक्रवार यात्रियों को लेकर सोनभद्र के तेलगुड़वा जा रही रोडवेज बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक ने कहा कि एक सप्ताह में छह बार ब्रेक फेल हो चुका है। सातवीं बार बस अनियंत्रित हो गई।
रोडवेज चालक संदीप मालवीय ने बताया कि बस सुबह साढ़े नौ बजे मिर्जापुर डिपो से सोनभद्र वे तेलगुड़वा के लिए निकली थी। बेला जंगल पार करते ही ब्रेक में गड़बड़ी का अंदेशा हुआ। मड़िहान तहसील के आगे पहुंचते ही बस में इमरजेंसी रेड लाइट जलने के साथ में बीप की आवाज करने लगी और ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन

धीरे-धीरे बस को नियंत्रित करते हुए किसी तरह थाने के सामने रोक लिया गया। ब्रेक फेल होने की सूचना मिलते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस सुरक्षित रुकते ही सभी ने राहत की सांस ली। परिचालक रमेश ने बताया कि सभी यात्रियों को पीछे से आ रही दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
डिपो की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक सप्ताह में बस का ब्रेक छह बार बन चुका है। बृहस्पतिवार को भी ब्रेक फेल होने पर डिपो में खड़ी कर मरम्मत कराई गई थी। मैकेनिक पुरानी बसों के पार्ट्स लगा देते हैं और नए के नाम पर भुगतान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें