फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से गंगा में कूदे युवक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री सेतु से सोमवार की दोपहर गंगा में कूदे युवक का शव मंगलवार की देर शाम को एनडीआरएफ ने बरामद किया। बुधवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के करियाडीह पड़रा निवासी रमेश चन्द्र वर्मा अपने पुत्र आशु वर्मा (25) को इलाज के लिए वाराणसी लेकर जा रहे थे। कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री सेतु के पास बाइक रोककर रमेश चंद्र एटीएम से पैसा निकालने लगे। तभी उनका पुत्र दौड़कर पुल के पास पहुंचा और गंगा नदी में छलांग लगा दिया। पीछे-पीछे पिता भी पहुंचे पर उसे बचा नहीं सके। युवक के छलांग लगाने पर पिता ने शोर मचाया। राहगीरों ने शास्त्री पुुलिस चौकी में सूचना दी। पुलिस ने गोताखोर बुलाकर खोजबीन किया, पर युवक का पता नहीं चल सका। मंगलवार की एनडीआरफ की टीम बुलाई गई। एनडीआरएफ ने खोजबीन करते हुए पुल के नीचे गंगा नदी से देर शाम को शव बरामद किया। शव बाहर आने पर परिवार में कोहराम मच गया। युवक रोडवेज पर मेडिकल की दुकान का संचालन करता था। उसे दो पुत्री है। बच्चों का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया।
मौके पर पहुंची शास्त्री सेतु चौकी की पुलिस व चौकी इंचार्ज कमल टावर ने युवक की छानबीन के लिए नाव से गंगा में जाल डलकर खोजबीन किया, पर उसका पता नहीं चल सका। चौकी प्रभारी ने बताया कि पिता ने बताया कि पुत्र मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसी के इलाज के लिए वाराणसी लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें