फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, बंधे हुए थे हाथ-पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। क्षेत्र के गंगेश्वरनाथ मुहल्ले में बुधवार की रात साड़ी से हाथ-पैर बंधे युवक का शव घर में छत की सीढ़ी पर एंगल के सहारे फंदे से लटकता मिला। छत पर पहुंचे भाई ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। उसके गले पर तार से कसने और शरीर पर चोट के निशान थे। युवक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस आत्महत्या मान रही है। गंगेश्वरनाथ निवासी रोहित साहनी (27) रात नौ बजे खाना खाने के बाद छत पर सोने की बात कहकर चला गया। कमरे में मां मुन्नी और बहन थी। छोटा भाई संदीप डेकोरेशन का काम करने के लिए पास के गांव में गया था। रात 12:30 बजे मां ने संदीप को फोन कर बताया कि उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है और रोहित फोन नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद संदीप अपने एक साथी के साथ घर पहुंचा और मां के कमरे का दरवाजा खोला। इसके बाद भाई को खोजते हुए छत पहुंचा तो सीढ़ी के ऊपर एंगल पर साड़ी के फंदे से वह लटका हुआ था। उसके हाथ और पैर उसी साड़ी से बंधे हुए थे। संदीप ने अपने साथी की मदद से भाई को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
संदीप ने बताया कि उसका भाई तमिलनाडु में काम करता था। जनवरी से घर में ही था। बताया कि उसके गले पर तार से कसने का निशान है और उसके हाथ-पैर भी बंधे थे। ऐसे में कौन फंदे पर लटक सकता है। किसी ने उसकी हत्या की है। इसकी जांच की जानी चाहिए। वहीं, चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि युवक ने आत्महत्या किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें