फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो दिन बाद गंगा में उतराता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। क्षेत्र के गोपालपुर मड़गुड़ा गांव में दो दिन पहले गंगा में डूबे युवक का शव रविवार को सुबह दीवान घाट पर उतराता मिला। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गोपालपुर मड़गुड़ा गांव निवासी राहुल कुमार निषाद (20) 23 मई को सुबह 11 बजे गंगा स्नान करने निकला था। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन करते हुए घाट पर पहुंचे तो वहां उसके कपड़े, चप्पल मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये मिले थे। युवक डूबने की आशंका में गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में लगाई गई थी। रविवार की सुबह 11 बजे दीवान घाट पर उसका शव उतराया मिला। ग्राम प्रधान भारत प्रसाद निषाद की सूचना पर अष्टभुजा चौकी प्रभारी मोती लाल सिंह यादव पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित प्रजापति ने बताया कि दो दिन पहले डूबे युवक का शव गंगा में उतराया मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें