जिगना। थाना क्षेत्र के हरगढ़ गंगा घाट पर नदी में मंगलवार की शाम पानी में उतराए मिले शव की शिनाख्त रामपुर हंसवार गांव निवासी हरीलाल (65) के रूप में हुई है।
पुत्र राजकुमार ने पहचान करते हुए बताया कि पिता हरीलाल मंगलवार को घर से हरगढ़ गंगा घाट स्नान तथा मंदिर में दर्शन के लिए निकले थे। वे अक्सर हरगढ़ तथा श्रीनिवास धाम स्थित मंदिर में दर्शन के लिए जाते थे। शाम तक नहीं लौटने पर तलाश शुरू की गई। जिगना थाने में जाने पर शव मिलने की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।