फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सामान खरीदने के विवाद में दुकानदार और होमगार्ड के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। कोतवाली क्षेत्र के सदर बाजार कोतवाली मार्ग पर बुधवार को सुबह सामान की खरीदारी करते समय पैसे को लेकर दर्शन-पूजन करने आए होमगार्ड तथा स्थानीय दुकानदारों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। कोतवाली में होमगार्ड की तरफ से तहरीर दी गई। स्थानीय दुकानदारों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच कर स्थानीय दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बस्ती जिले के सोनहा गांव निवासी होमगार्ड लोकसभा चुनाव में ड्यूटी करने के लिए मिर्जापुर जिले के लंका पहाड़ी के पास एक स्कूल में कैंप किए हुए थे। बुधवार को सुबह अपने साथियों के साथ मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद सदर बाजार एक दुकान पर पहुंचे। गले में धारण करने वाले लाकेट का मूल्य दुकानदार ने 100 रुपये बताया। लाकेट लेकर 50 रुपये देने लगे। दुकानदार ने कहा कि 100 रुपये हुए। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। होमगार्ड की तरफ से विंध्याचल कोतवाली तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच करने के बाद होमगार्ड का मेडिकल सीएचसी में कराया। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी दयाशंकर ओझा ने बताया कि दुकानदार और होमगार्ड के जवान के बीच सामान की खरीदारी को लेकर मारपीट हुई है। मुकदमा दर्ज कर दुकानदार और उसके दो कर्मचारियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें