जमालपुर। क्षेत्र में गौरी गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष चंदन बियार ने पैसा मांगने का झूठा आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल करने पर बाबूलाल और श्यामसुंदर पर प्राथमिकी दर्ज कराई।
थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी बूथ अध्यक्ष भाजपा चंदन बियार ने आरोप लगाया कि बाबूलाल उन पर रुपये मांगने का झूठा आरोप लगाकर वीडियो वायरल कर दिया। वीडीयो श्याम सुंदर वियार निवासी जलालपुर थाना जमालपुर की आईडी से वायरल किया गया। 10 सितंबर को जब उन्होंने दोनों से झूठा वीडियो वायरल करने के संबंध में पूछा तो वे लोग गाली देने लगा। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिवमंगल बियार को जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बाबूलाल और श्यामसुंदर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।