फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन हजार साल पुराने नागकुंड का नपाध्यक्ष ने श्रमदान कर की सफाई

विज्ञापन
नागकुंड में सफाई करते नगर पालिकाध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी व अन्य, सोशल मीडिया
विज्ञापन
सेवा सप्ताह के तहत अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर भी चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी ने नगर के ऐतिहासिक स्थलों को संजोने और उनके संरक्षण को लेकर विशेष अभियान के तहत शनिवार को कंतित स्थित तीन हजार साल से भी पुराने नागकुंड का श्रमदान कर सफाई की। सुबह उनके इस कार्य में स्थानीय लोगों, सभासदों, भाजपा कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों का भी साथ मिला।
उन्होंने कुंड में उतरकर पानी में जमी काई और जल शैवाल को साफ किया। इसके साथ ही सीढ़ियों पर जमी घास को उखाड़कर बोरी में एकत्र की। उन्होंने कहा कि नागकुंड बहुत प्राचीन और ऐतिहासिक है। इसका पुराणों में भी उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों को संजोने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होने वाला सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा। अभियान के तहत नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक धरोहरों घंटाघर, पक्काघाट, नागकुंड, तारकेश्वर मंदिर सहित अन्य स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों को भी आगे आकर ऐसे स्थानों को संरक्षित करने के लिए पहल करनी होगी। इस अवसर पर सभासद गोवर्धन यादव, राजकुमार दुबे, रोहन मिश्रा, अमित श्रीनेत, भोला मौर्या, सूरज निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें